ADR Report: सीएम हेमंत सोरेन देश के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल, इतनी है कुल संपत्ति

ADR Report: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। इस सूची में उनका स्थान आठवां है। उनके पास कुल 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। साथ ही उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है। इसकी जानकारी एडीआर के अध्ययन में हुई है।

दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 31 वर्तमान मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है। यह विश्लेषण मुख्यमंत्रियों द्वारा उनके पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों पर आधारित है।

ADR Report: चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री

देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से दो मुख्यमंत्री अरबपति है। सभी 31 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1630 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें सबसे अधिक संपत्ति आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास है। उनके पास 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उसके बाद सससे ज्याद संपत्ति अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के पास है। उनके पास 332 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। सबसे अधिक संपत्ति वाले तीसरे मुख्यमंत्री कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। उनके पास 15 लाख से अधिक संपत्ति है।

ADR Report: 10 मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले

31 में से 13 मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। 10 मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी शामिल है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...