दिव्यांग युवक की पोल में बांधकर पिटाई, VIdeo Viral, जांच में जुटी प्रशासन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक दिव्यांग युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिव्यांग युवक श्याम साह को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की जा रही है। पिटाई के दौरान श्याम बार-बार पिटाई करने वालों से रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। उसकी गुहार अनसुनी करते हुए आरोपियों ने बाल खींचकर लात-घूंसे बरसाने जारी रखे। वहीं पिटाई के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन सभी मूकदर्शक बनकर इस घटना को देखते रहे।

वहीं पीड़ित श्याम साह ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले पिटाई करने वाले आरोपियों की उनके दोस्तों से मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे बहला-फुसला कर बाइक पर बिठाया और सुनसान जगह पर ले गए। श्याम ने आरोप लगाया कि गणेश कुमार और सोमनाथ साह नामक युवकों ने उसे बाइक पर ले जाकर बिजली के खंभे से बांध दिया। वहां पहले से मौजूद सूरज साह और अजय कुमार ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

यह भी देखें :

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने कमतौल थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। तथा आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं कमतौल थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के बारे में शिकायत मिली है। वीडियो का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : Volleyball खेलने गए सिपाही संजीव कुमार की हार्ट अटैक से मौत

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...