3 बच्चों की मां के साथ फरार हुए युवक को महिला के घरवालों ने पकड़ा, युवक की बेरहमी से की पिटाई, आंख में एसिड भी डाला

रिपोर्टः मनोहर कुमार सिंह/ न्यूज 22स्कोप

 बेगूसरायः जिले में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में 3 बच्चों की मां के साथ फरार हुए युवक को महिला के घर वालों ने पकड़ लिया और कमरे में हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रेमी युवक के परिजनों के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि युवक के आंख में एसिड भी डाल दिया। वहीं घर में बंधक बनाकर पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक की जान बचायी। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुर गांव की है।

युवक की बेरहमी से की पिटाई, आंख में एसिड भी डाला

जानकारी के अनुसार हरकपुर गांव निवासी राजेंद्र राम के पुत्र मुकेश राम दो-तीन दिन पूर्व उपेंद्र यादव की पत्नी जो कि तीन बच्चों की मां सोनाली देवी है। उसे लेकर भाग गया था। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के दवाब के बाद महिला थाना पहुंच गई। लेकिन मुकेश राम सामने नहीं आया। फिर बाद महिला के ससुराल वालों ने मुकेश राम को पकड़ लिया और घर में हाथ पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि मुकेश राम के आंख में एसिड भी डाला गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

हालांकि पिटाई की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं और कमर में अभी भी रस्सी बंधी हुई है। घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला 3 बच्चों की मां है जबकि लड़का कुवांरा है और महिला ने ही बहला-फुसलाकर लड़के को अपने साथ ले गया था। महिला थाना भी पहुंच गई है और कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा दिया। इसके बावजूद महिला के दबंग परिजनों ने मुकेश राम को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

युवक की स्थिति बड़ी चिंताजनक

वहीं सदर अस्पताल के डॉ दिवाकर कुमार ने बताया है कि युवक की स्थिति बड़ी चिंताजनक बनी हुई है। जिससे युवक का इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आंख के डॉक्टर ही पता लगा पाएगा आंख में एसिड डाला गया है या और कुछ। फिलहाल युवक का स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी लोग युवक का जान बचाने में लगे हुए हैं।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...