प्रेम-प्रसंग में घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, कर दी पिटाई

गोपालगंज : गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग में शनिवार की रात को घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जहा बंधक बना लिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से प्रेमी को गांव के लोगों ने हाथ और पैर बांधकर बंधक बना लिया है और उसकी पिटाई की गई। पूरी रात पिटाई करने के बाद सुबह होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।

बताया जाता है कि युवक गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। हमेशा लोगों के सो जाने के बाद आधी रात को चोरी छिपे लड़की से मिलने चला आता था। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने प्रेमी युवक को लड़की के घर में घुसते हुए देख लिया और उसे पकड़कर बंधक बनाकर पिटाई कर दी। वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी अभी मुझे मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलता है तो पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...