जगन्नाथपुर में बंद घर बना चोरों का निशाना, 25 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हवाई नगर रोड नंबर 13 पर स्थित संजय सेनापति के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर बंद पाकर चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

संजय सेनापति ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वे 24 दिसंबर को अपने परिवार के साथ घर बंद कर घूमने गए थे। 28 दिसंबर को उनकी दुकान के कर्मचारी ने फोन कर घर के ताले टूटने और चोरी की सूचना दी।

पीड़ित ने बताया कि चोर उनके बेडरूम में रखी लकड़ी की आलमारी को तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी चुरा ले गए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दिसंबर महीने में चोरी की घटनाओं में बड़ा इजाफा हुआ है। एक महीने में 20 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें 75 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो चुकी है।

स्थानीय लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा के इंतजामों और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...