रांची में 35 लाख की जेवरात चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 7.47 लाख नकद बरामद

रांची पुलिस ने कांके थाना क्षेत्र में 35 लाख की जेवरात चोरी का खुलासा किया। चार आरोपी गिरफ्तार, 7.47 लाख नकद बरामद। ज्वेलर्स की भूमिका की जांच जारी।


रांची: रांची कांके थाना क्षेत्र के अस्संडे स्थित जय प्रकाश नगर में बंद घर का ताला तोड़कर हुई 35 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सन्नी कुमार साहु, आलोक कुमार सिंह, राजेश कुमार और सोनू कुमार हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के पैसे में से 7.47 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।


Key Highlights

  • रांची पुलिस ने 35 लाख रुपये के जेवरात चोरी मामले का खुलासा किया।

  • चार आरोपी गिरफ्तार, 7.47 लाख नकद बरामद।

  • चोरी के जेवरात पंचम ज्वेलर्स को बेचे गए, पुलिस कर रही जांच।

  • सन्नी और आलोक का आपराधिक इतिहास रहा है, पहले भी जा चुके हैं जेल।

  • कांके, रातू और पंडरा में कई चोरियों को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति।


चोरी और गिरोह का तरीका

18 अगस्त को सन्नी और आलोक ने अर्क राज के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आलोक चोरी के जेवरात लेकर बिहार के नवादा भाग गया और अपने मौसेरे भाई सोनू कुमार की मदद से उन्हें ज्वेलर्स को बेच दिया। इसके बदले में उन्हें 12 लाख रुपये मिले। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय बनकर दिन में बंद घरों की रेकी करता था और फिर चोरी की योजना बनाता था।

ज्वेलर्स की भूमिका और पुलिस की जांच

आरोपियों ने बताया कि चोरी के जेवरात को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पंचम ज्वेलर्स में भी बेचा गया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि बिना कागजात के ज्वेलर्स ने जेवरात क्यों खरीदे। दुकान संचालक से पूछताछ की तैयारी चल रही है।

आपराधिक इतिहास और गिरोह की गतिविधियां

गिरफ्तार आरोपी सन्नी और आलोक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सन्नी के खिलाफ रांची के कई थानों और रामगढ़ में मामले दर्ज हैं, जबकि आलोक के खिलाफ रातू थाने में प्राथमिकी है। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे कांके में सात, रातू में दो और पंडरा में एक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...