बेंगलुरु गए व्यवसायी के घर में रातू में चोरी, 6.45 लाख रुपए के जेवरात और नकदी पार

बेंगलुरु गए व्यवसायी के घर रातू में चोरी, 6.45 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।


रांची: रातू थाना क्षेत्र के पिर्रा स्थित शिवनगर रोड नंबर 11 में रविवार की देर रात अपराधियों ने व्यवसायी सुदर्शन शाहदेव के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। इस दौरान 45 हजार रुपए नगद और करीब छह लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए।

सुदर्शन शाहदेव इलाज के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे। घर में किराएदार के रूप में रहने वाले झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर उज्जवल पांडे और साइबर सेल में कार्यरत प्रशांत पांडे भी निजी काम से बाहर थे। इस मौके का फायदा उठाकर अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।


Key Highlights:


बंद घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने सुदर्शन को सूचना दी। इसके बाद उनके साले अमित रंजन सिंह ने घर जाकर आलमीरा का ताला टूटा होने और नकदी व जेवरात गायब होने की पुष्टि की। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...