संपत्ति विवाद में जहानाबाद के दुकानदार की गोली मारकर हत्या

नालंदा : नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर जहानाबाद के दुकानदार की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा एसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक जहानाबाद जिला के ओखरी थाना क्षेत्र के पिरोघा गांव निवासी रंजीत कुमार थे। वह एकंगरसराय बाजार में खाजा की दुकान चलाते थे ।

एसपी ने बताया कि दुकानदार का उनके भाइयों से भूमि विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने बाजार के समीप उन्हें गोली मार दी। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर के द्वारा इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल लाया गया वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें :

एसपी भारत सोनी ने बताया कि पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया गया। मृतक का भाइयों से विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने कल्याण विगहा गांव में जाकर मां की पुण्यतिथि पर किया पुष्पांजलि

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...