रांचीः भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के सम्मान में झारखंड विधान सभा के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में झारखंड की बेटियां ने कमाल का खेल खेलकर झारखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस बार स्वर्ण पदक से दूर तो रह गई, लेकिन अगले ओलिंपिक में झारखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करेगीं।







