रांची- दक्षिण पूर्व रेलवे ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच सेमीफाइनल तक पंहुचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही सलीमा टेटे और निकी प्रधान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वाटर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला कर 1-0 से हराया। लेकिन शुक्रवार को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार गयी। भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाड़ी सलीमा टेटे और निकी प्रधान शामिल थी। जिसे लेकर आज दक्षिण पूर्व रेलवे ने सम्मान समारोह कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वहीं मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हमारी बेटियों को हौसला दिखाता है कि अगले ओलिंपिक में हमारा प्रदर्शन और भी बेहतर होगा, हमारी बेटियां मेडल लाएगीं। रेलवे 1858 से खिलाड़ियों को सपोर्ट करते आई हैं। बता दें कि की 19 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ी रेलवे से जुड़े हैं।


















