हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

आरा : जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार स्थित मॉल के पास बुधवार की सुबह हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के अरैयडीह गांव निवासी कामेश्वर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री था एवं वर्तमान में पीरो बिजली विभाग कार्यालय में संविदा पर बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़े : कार की ठोकर से एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...