आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोड़ पर 11 हजार हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, झुलसा युवक नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवास लक्ष्मण लक्ष्मण राम का 30 वर्षीय पुत्र शीत बसंत कुमार है एवं पेशे से प्राइवेट बिजली मिस्त्री है। बताया जाता है कि जवाहर टोला मोड पर छठ पर्व को लेकर पंडाल लगाया गया था। गुरुवार के दोपहर वह उसी पंडाल ने बिजली का तार जोड़ रहा था। तभी ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तरस की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।
यह भी देखें :
करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी स्व. एकबाल सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव है एवं वह पेशे से किसान थे।

इधर, मृतक के बेटे हरेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर में छठ हो रहा है। जिसे लेकर गुरुवार की शाम सभी लोग अर्क देने के लिए छठ घाट पर गए हुए थे। लेकिन वह घर पर अकेले थे और सोफे पर बैठे हुए थे। कमरे के गेट बिजली का तार सट जाने कारण उसमे करेंट आ रहा था। जब वह सोफे पर बैठे हुए थे। तभी उनका हाथ गेट में स्पर्श कर गया। जिससे वह करंट की चपेट में में आ गए।
यह भी पढ़े : सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, दो की मौत, एक लापता
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights



















