वाहनों के चालान संबंधी यूपी में CM Yogi का विशेष निर्देश

डिजिटल डेस्क : वाहनों के चालान संबंधी यूपी में CM Yogi का विशेष निर्देश। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी में वाहनों के होने वाले चालान के संबंध में बुधवार को विशेष निर्देश जारी किए।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक लेते हए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘किसी वाहन का बार-बार चालान होने पर लाइसेंस अथवा परमिट निरस्तीकरण आदि की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस कार्रवाई को अनिवार्य रूप से फास्टैग से जोड़ा जाए’। 

बाइकों में मोडिफाई साइलेंसर – हॉर्न को प्रतिबन्धित करने का निर्देश

इसी बैठक में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘सड़कों पर अनिवार्य रूप से साइनेज लगाए जाएं, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो सके। हेलमेट, सीट बेल्ट तथा सड़क सुरक्षा के अन्य मानकों को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को प्रेरित किया जाए।

…ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बाइकों में से मोडिफाई साइलेंसर व हॉर्न को प्रतिबन्धित किया जाए। रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रमों से स्कूली बच्चों को जोड़ते हुए यातायात नियम से जुड़े विषयों पर नाटक, संगीत, कविता, निबन्ध, संगोष्ठी, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई जाएं’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

गैर अनुबंधित बसों का होगा पंजीकरण, इन बसों के लिए रूट होंगे निर्धारित…

इसी क्रम में CM Yogi ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कहा कि – ‘…अवैध रूप से बसों का संचालन दुर्घटना का कारण बनता है। गैर-अनुबन्धित बसों का पंजीकरण कर, उन्हें निर्धारित रूट प्रदान किया जाए। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, साथ ही आमजन को भी सुविधा मिलेगी।

…परिवहन निगम की बसों के ड्राइवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। बसों की फिटनेस का भी ध्यान रखा जाए। हर निकायों में वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी-पटरी वालों को स्थापित किया जाए। सड़कों पर कहीं भी अवैध स्टैंड न लगे, उनके लिए स्पेस बनाया जाए’। 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi की दो टूक – ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं, स्टार्टिंग प्वाइंट पर ही इसे रोकने पर हो काम

इसी बैठक में CM Yogi  ने अधिकारियों ने दो टूक अंदाज में कहा कि – ‘…ओवरलोडिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे स्टार्टिंग पॉइंट पर ही रोका जाए। एक्सप्रेस-वे व हाईवे पर लोडेड वाहन भी खड़े रहते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। इन वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवाया जाए’। 

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री  अरविन्द कुमार शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  सन्दीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...