स्कूटी चालक का उल्लंघन, चालान कार मालिक पर: संत कुमार ने ट्रैफिक एसपी से की शिकायत

रांची: यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला इस बार अजीबोगरीब स्थिति में बदल गया। स्कूटी चालक द्वारा नियम तोड़े जाने के बावजूद चालान कार मालिक के नाम काटा गया। इस त्रुटि के कारण कार मालिक संत कुमार पांडेय ने ट्रैफिक एसपी को शिकायत दी है।

संत कुमार ने बताया कि उनकी कार की रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त होने वाली थी, जिसके नवीनीकरण के लिए वह जिला परिवहन कार्यालय गए। वहां पता चला कि उनकी कार पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। जब उन्होंने ऑनलाइन चालान की रसीद निकाली, तो उसमें स्कूटी से यातायात नियम का उल्लंघन दर्ज था, लेकिन वाहन का नंबर उनकी कार का था।

इस गड़बड़ी से परेशान संत कुमार ने ट्रैफिक एसपी को आवेदन देकर इस गलती को सुधारने और जुर्माने को हटाने की मांग की है। इस मामले में अब ट्रैफिक विभाग से कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...