Sweets Shop में घुस मारपीट और गोलीबारी, दो कर्मी घायल

गोपालगंज: गोपालगंज में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक मिठाई दुकान में घुस कर जम कर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने दुकान के कर्मियों के साथ मारपीट की तथा गोलीबारी भी की। अपराधियों की गोलीबारी में दुकान के दो कर्मी गोली लगने की वजह से घायल हो गए। घायलों की पहचान रौशन कुंवर और अजित कुमार के रूप में की गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिठाई दुकान में मारपीट और गोलीबारी का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। मामले में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की देर रात हथुआ स्थित संध्या स्वीट हाउस में सागर पटेल और उके साथी दुकान में घुस कर वहां कर्मियों के साथ मारपीट और गोलीबारी की। गोलीबारी में दुकान के दो कर्मी को गोली लगी है जिससे वे जख्मी हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला है, फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Prashant Kishore बैठे आमरण अनशन पर, BPSC परीक्षा मामले में दिया था…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Sweets Shop Sweets Shop Sweets Shop

Sweets Shop

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...