Advertisment

Prashant Kishore बैठे आमरण अनशन पर, BPSC परीक्षा मामले में दिया था…

पटना: बिहार में बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा का मामला लगातार गर्म है। 18 दिसंबर से धरना पर बैठे बीपीएससी के अभ्यर्थियों को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। पहले तेजस्वी यादव ने मुलाकात की तो पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रशांत किशोर ने पूरे मामले को एक नया रंग दे दिया है। प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ पहले प्रशांत किशोर ने समर्थन दिया फिर गांधी मैदान में छात्र संसद बुलाई। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ मार्च किया और मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की।

हालांकि मामले में बिहार सरकार ने पहल की और मुख्य सचिव ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी पूर्व की घोषणा के अनुसार एक रद्द परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित करवाने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है।

2 3 22Scope News

चार जनवरी को होने वाली परीक्षा समेत पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर ने बीते दिन सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि सरकार अगर अभ्यर्थियों की मांग पूरी नहीं करती है तो फिर मैं आमरण अनशन पर बैठूंगा।

प्रशांत किशोर गुरुवार की शाम राजधानी पटना के गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति के समीप आमरण अनशन पर बैठ गये हैं। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में अभ्यर्थी भी मौजूद हैं और सभी राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक सरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग नहीं सुनती है और उनके हित में निर्णय नहीं लेती है तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान प्रशांत किशोर के साथ मौजूद छात्र लगातार री-एग्जाम -री एग्जाम के नारे लगाते रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    2025 से 30, फिर से Nitish! किसका होगा गठजोड़, सियासी उबाल जोरों पर…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Prashant Kishore Prashant Kishore Prashant Kishore Prashant Kishore

Prashant Kishore

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...