Muzaffarpur Shelter Home मामले में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी समेत…

Muzaffarpur : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर समेत तीन आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर, शाइस्ता परवीन उर्फ़ मधु और कृष्णा को बरी कर दिया है। यह मामला पिछले 6 वर्षों से कोर्ट में चल रहा था। मामला वर्ष 2018 का है जो उस वक्त काफी चर्चा में रहा था। मामले में कई सफेदपोश लोगों पर भी आरोप लगे थे।

बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के संचालक ब्रजेश ठाकुर और उनके कई सहयोगियों पर 11 महिलाओं समेत उनके चार बच्चों को गायब करने का आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद खूब चर्चा में रहा था। मामले का खुलासा मई 2018 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के एक रिपोर्ट में हुआ था। मामले में तत्कालीन बिहार सरकार में मंत्री मंजू वर्मा के पति का भी नाम सामने आया था।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शेल्टर होम को तोड़ दिया था तथा मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की सारी संपत्ति जब्त कर ली थी। ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर लाया गया था जिसके बाद उनके ऊपर मामला चल रहा था। अब कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह के सामने नहीं आने के कारण कोर्ट ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत तीन लोगों को मामले में बरी कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Prashant Kishore बैठे आमरण अनशन पर, BPSC परीक्षा मामले में दिया था…

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...