Patna Junction पर दिखी संदिग्ध वस्तु, बुलाई गई बम स्क्वाड की टीम

पटना: राजधानी पटना में स्थित पटना जंक्शन पर गुरुवार की देर शाम अचानक हड़कंप मच गई। पटना जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 8 पर गोल बॉल जैसा कुछ संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद हड़कंप मच गई। मामले की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही रेल डीएसपी और रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। मामले की जांच के लिए मौके पर बम स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

1 20 22Scope News
संदिग्ध वस्तु की जांच करती टीम और संदिग्ध वस्तु

बताया जा रहा है कि प्लेटफ़ॉर्म नंबर आठ से आरा जाने के लिए एक लोकल पैसेंजर ट्रेन रवाना होने ही वाली थी तभी ड्राईवर को एक बॉल जैसा कुछ संदिग्ध सामान दिखा। ड्राईवर ने तत्काल मामले की सूचना आरपीएफ को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गई। मामले की जानकरी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी समेत रेल डीएसपी और रेलवे के अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बम स्क्वाड को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया।

मौके पर आनन फानन में बम स्क्वाड की टीम पहुंच कर जांच की तो पाया कि संदिग्ध वस्तु बच्चों के खेलने वाला कोई गेंद है जिसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामले में सिटी एसपी ने बताया कि हो सकता है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो। संदिग्ध वस्तु एक गेंद थी जिसकी जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव दोस्त के कमरे से बरामद, पुलिस ने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Junction Patna Junction

Patna Junction

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img