पटना: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (BPSC Exam) रद्द करने की मांग के बीच बीपीएससी शनिवार को एक रद्द परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित कर रहा है। बीते 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की परीक्षा में बापू परीक्षा केंद्र में 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा थी जिसे परीक्षा के दौरान हंगामा के कारण रद्द कर दिया गया था। उस केंद्र के सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा दुबारा ली जा रही है। यह परीक्षा शनिवार को राजधानी के विभिन्न 22 परीक्षा केन्द्रों पर ली जा रही है।
परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए हर संभव तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बीपीएससी की परीक्षा को लेकर पिछले दिन डीएम और एसएसपी ने सभी केंद्राधीक्षक और परीक्षा में प्रतिनियुक्त अन्य अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए सख्ती के साथ किसी भी सूरत में कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करवाने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में पटना सदर समेत अन्य अनुमंडलों के एसडीओ ने परीक्षा केन्द्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का धारा 163 लागू करने का निर्देश जारी किया है।
पटना सदर एसडीओ गौरव कुमार ने कहा कि शनिवार को राजधानी पटना के 22 केन्द्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्व बाधा उत्पन्न करते हुए हंगामा कर सकते हैं इसलिए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि शनिवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगा।
निषेधाज्ञा के दौरान इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
- पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का जमा होना
- किसी भी प्रकार का जमावड़ा, प्रदर्शन, जुलुस, हथियार एवं रौशनी सहित या रहित धरना, घेराव, किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र लेकर चलना, किसी भी प्रकार का अस्त्र या शस्त्र लेकर चलना
- निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षा कार्य में लगे व्यक्तियों का मोबाइल रखना एवं उपयोग करना
- परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में ज़ेरॉक्स, प्रिंटिंग मशीन, साइबर कैफ़े इत्यादि की दुकान बंद रहेगी
निषेधाज्ञा इन लोगों पर लागू नहीं होगा
- सरकारी पदाधिकारी, पुलिस एवं सैन्य बल के कर्मचारी जो परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त हैं
- सरकार अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारियों पर
- परीक्षा केंद्र के संचालन कार्य में लगे कर्मियों पर
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Re-Exam को लेकर AISF समेत कई संगठन पहुंचे डाकबंगला चौराहा, भारी संख्या में पटना पुलिस बल की तैनाती…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam
BPSC Exam
Highlights


















