पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नवनिर्वाचित वंशीधर ब्रजवासी को एमएलसी सदस्य के रूप में शपथ दिलवायी।वंशीधर ब्रजवासी बिहार विधान परिषद् (MLC) के सदस्य देवेश चंन्द्र ठाकुर का स्थान रिक्त हो जाने के कारण हुए उप निर्वाचन- 2024 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित किए गए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सदस्य विरेंद्र नारायण यादव, ललन सर्राफ एवं अन्य गण मान्य उपस्थित थे। शपथ ग्रहण की शुरुआत में बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा द्वारा निर्वाचन संबंधी अधिसूचना एवं महामहिम राज्यपाल का सभापति अवधेश नारायण सिंह को शपथ ग्रहण कराने से संबंधित अधिकृत करने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी गई।
यह भी पढ़े : बाबा कश्मीर सिंह भूरि वाले ने लंगर का किया शुभारंभ
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















