बिहार : नवनिर्वाचित 24 विधान पार्षदों ने ली शपथ, सभापति ने किया ये ऐलान

पटना : नवनिर्वाचित 24 विधान पार्षदों ने ली शपथ, सभापति ने किया ये ऐलान- बिहार विधान परिषद के

नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में

विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में शपथ लिया.

बिहार विधान परिषद के सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.

सभी सदस्य को मिलेगा टेबलेट

बिहार उच्च सदन में चुनकर आए सभी नवनिर्वाचित 24 एमएलसी को

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ के बाद कहा कि सभी सदस्य को एक टेबलेट दूंगा

जिससे वह घर से भी काम कर सके जैसे कि उच्च सदन पूरी तरह डिजिटलाइज हो गया है.

तो सभी सदस्य आसानी से काम कर सके

वहीं उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा सभी की बनाने की जिम्मेदारी है और देश भर में नाम रखना है.

इस दौरान विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेनू देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधान परिषद की नेता राबड़ी देवी सहित कई मंत्री व विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे.

इन पार्टियों के एमएलसी ने ली शपथ

जिन पार्टियों के एमएलसी ने शपथ ली उनमें बीजेपी के 7, राजद के 6, जदयू के 5, कांग्रेस के 1, आरएलजेपी के 1 और निर्दलीय के 4 एमएलसी थे. विधान परिषद के सभापति सोमवार को तीन बजे शपथ ग्रहण कराये. मालूम हो कि हाल ही में बिहार विधान परिषद के स्थानीय कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव कराया गया था. इसके बाद मतगणना करायी गयी थी.

मालूम हो कि मुंगेर, जमुई, लखीसराय व शेखपुरा से राजद के अजय कुमार सिंह, सहरसा, मधेपुरा व सुपौल से राजद अजय कुमार सिंह और खगड़िया और बेगूसराय से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजीव कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित घोषित किये गये हैं.

सदन में एनडीए के हुए 52 सदस्य

बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित 24 सदस्यों में भाजपा को सात सीटें, जदयू को पांच सीटें और पशुपति पारस की लोजपा को एक सीट मिली है. मालूम हो कि बिहार विधान परिषद में सदस्यों की कुल सीटें 75 हैं. नवनिर्वाचित सदस्यों के आंकड़ों को शामिल किये जाने के बाद सदन में एनडीए के 52 सदस्य हो जायेंगे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...