Munger में संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, पुलिस जुटी जांच में…

मुंगेर: मुंगेर के कासिम बाजार स्थित जेआरएस कॉलेज के समीप शुक्रवार को झाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कासिम बाजार थाना की पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई साथ ही मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को इस जगह पर फेंक दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक जूता भी बरामद किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं है। लोगों ने आशंका जताई कि प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया है। घटनास्थल पर टायर का निशान देख कर प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं अन्यत्र कर शव को किसी वाहन से यहां ला कर फेंका गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पप्पू यादव के आह्वान पर Munger में भी सड़क जाम, पुलिस ने तुरंत हटाया…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...