Advertisment

Bihar में इस वर्ष कई खेल का होगा आयोजन, मुख्य सचिव ने बैठक में की….

पटना: बिहार में खेल का लगातार विकास हो रहा है। खेल के विकास के लिए एक तरफ राज्य सरकार कई अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम निर्माण करवा रही है तो दूसरी तरफ खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाएं भी लागू कर रही है। वर्ष 2025 में बिहार में बड़े स्तर का कई खेल आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शुक्रवार को खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इस वर्ष बिहार में हो रहे आगामी खेल आयोजनों की तैयारी की जा रही है।

बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, आईपीआरडी के निदेशक वैभव श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में चर्चा की गई कि इस वर्ष बिहार में महिला कबड्डी विश्वकप, विश्वकप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर 20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी का आयोजन होने जा रहा है। सभी कार्यक्रम बिहार के सात मुख्य जिले पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और दरभंगा में में आयोजित किये जायेंगे।

1 27 22Scope News

खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, आर्चरी समेत कुल 19 तरह के खेल का आयोजन बिहार में किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कबड्डी, मलखंब, खोखो, पैरा खेल में भी 7 अलग अलग खेलों का आयोजन किया जायेगा। इन खेलों में साढ़े आठ हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों का आयोजन जनवरी से अगस्त तक किया जायेगा।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों से खेल के आयोजनों को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनाएंगे। इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा।

 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तीन घंटे में पहुंच जायेंगे Patna, विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...