क्या आपकी गाड़ी भी सड़क पर खड़ी है? नया नियम आपको दे सकता है झटका !

पटना : बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अब कोई भी चार पहिया या भारी वाहन यदि सड़क किनारे दो दिन से अधिक खड़ा मिला तो विभाग सीधे कार्रवाई करेगा। जुर्माना, वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन तक कार्रवाई की जाएगी। यह केवल प्रशासनिक निर्देश नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही एक गंभीर मुहिम है।

कोहरे में बढ़ते हादसे, विभाग की नींद टूटी

सर्दियों में कोहरा मानो रफ्तार को निगल जाता है। हाईवे पर खड़ी ट्रकें, कारें और ट्रैक्टर दिखाई न देने के कारण कई बार दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन जाते हैं। हर वर्ष दर्जनों लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है क्योंकि किसी ने गाड़ी गलत जगह खड़ी कर दी थी। परिवहन विभाग अब इस जोखिम को खत्म करने की तैयारी में है। अधिकारियों को आदेश है कि सड़क किनारे खड़े ऐसे वाहनों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी की जान सिर्फ एक ‘पार्क की हुई गाड़ी’ से न जाए।

मकसद कानून सख्त हो, सड़कें सुरक्षित हों

बिहार सरकार का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं है। बल्कि लोगों में यह समझ विकसित करना है कि सड़क पर छोड़ा गया वाहन भी उतना ही खतरनाक हो सकता है जितना तेज रफ्तार वाहन। इस कार्रवाई से उम्मीद है कि सड़क पर खड़े लावारिस वाहनों की संख्या घटेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img