छपरा में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों का तांडव, पुलिस लाईन के पास युवक को गोली मार कर हत्या

छपरा में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों का तांडव, पुलिस लाईन के पास युवक को गोली मार कर हत्या

छपरा : बिहार के छपरा में सारण पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। शहर के बीचों बीच अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है, जो पुलिस के खुली चुनौती है।

एफएसएल की टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष को मिली तो मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं एसडीपीओ सदर सहित दर्जनों अधिकारी पहुंच कर छानबीन में जुटे हुए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिस कारण मामला और जटिल हो गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

दिनदहाड़े हत्या से मची सनसनी

दिनदहाड़े पुलिस लाइन के पास हुई हत्या ने शहर में सनसनी फैला दी है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। हालांकि सारण पुलिस यह दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़े :  सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे सोनपुर मेला, कई स्टॉल पर पहुँच कर लिया जायजा

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...