कोहरे और शीतलहर के आगोश में आधा भारत, कई जगहों पर दृश्यता शून्य

डिजिटल डेस्क : कोहरे और शीतलहर के आगोश में आधा भारत, कई जगहों पर दृश्यता शून्य। कोहरे और शीतलहर ने चालू सर्दी के मौसम में झारखंड, बिहार, यूपी से लेकर दिल्ली -एनसीआर समेत आधे भारत को अपनी आगोश में ले लिया है।

कई जगहोंं पर घने कोहरे की दृश्यता शून्य रही। इसके चलते सड़क यातायात के साथ ही विमान और ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। साथ ही आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी तक चालू मौसम में इस हालात से जल्दी से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।

दिल्ली में 19 उड़ाने डायवर्ट जबकि 400 विलंबित, ट्रेनें भी लेट

शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह चरमरा गईं। दिल्ली में उतरने वालीं 19 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 400 से ज्यादा उड़ानों के आवागमन में देरी हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साथ, शनिवार को चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, गुवाहाटी व पटना में सबसे ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं।

दिल्ली में 13 घरेलू, दो अंतरराष्ट्रीय और दो गैर-निर्धारित उड़ानों को कोहरे के कारण लैंडिंग के लिए दूसरे शहरों में भेजना पड़ा। समूचे उत्तर भारत में करीब 200 ट्रेनें भी देर से चलीं। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और पटरियों पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई। तय समय पर उड़ान भरने की विमानों की तैयारी भी धरी की धरी रह गई।

भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, अगले दो दिन भी घना कोहरा छाए रहने, पहाड़ों पर हिमपात और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, यूपी समेत 14 राज्यों में दी घने कोहरे की रिपोर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे की चादर में लिपटे  राज्यों और शहरों की सूची भी अपने बुलेटिन में जारी की है। इनमें तत्काल हालात बदलने वाले नहीं है। अगले 2 दिनों स्थिति में जरा बदलाव होने के बाद दोबारा से घने कोहरे के साथ शीतलहर का दौर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का असर दिखा।

दिल्ली के पालम, सफदरजंग, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, हरियाणा के हिसार, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के बरेली, झांसी, बहराइच, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के श्रीगंगानगर, बिहार के पूर्णिया, भागलपुर व असम के गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और त्रिपुरा में कई जगहों पर दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार लेकर झारखंड तक कड़ाके की सर्दी का बना माहौल…

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड राज्य में देखने को मिल रहा है। पूरे झारखंड में ही शीतलहर का जोरदार प्रकोप जारी है।

कड़ाके की ठंड में राजधानी रांची समेत झारखंड राज्य के अधिकांश जिले में लोग कांप रहे है। भीषण शीतलहर के कारण सर्वाधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बिहार में भी भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है।

भीषण ठंड को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के द्वारा इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत पहुंचाते हुए राजधानी रांची के सभी विद्यालय को 6 और 7 जनवरी 2025 को बंद रखने का निर्देश दिया है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...