दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का डबल डोज

डिजिटल डेस्क :  दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का डबल डोज। उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। घर के अंदर हो या बाहर, फिजा में घुली ठंडक जीना मुहाल कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं।

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कोहरे की दोहरी मार यानी डबल डोज वाली स्थिति है। दोपहर देर से सूर्यदेव भी दर्शन दे रहे हैं।पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है और वहां से निचले इलाके में आ रही बर्फीली हवाओं ने हाड़ कंपाने वाली सर्दी का माहौल बना दिया है।

दिल्ली में 470 उड़ानें हुई लेट और 95  ट्रेनें करनी पड़ी कैंसिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड के साथ ही कोहरे की चादर  छाने से सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ है। घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी यानी दृश्यता शून्य दर्ज की गई है। आईजीआईए  (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) एयरपोर्ट पर 470 फ्लाइट्स में देरी होने की सूचना पुष्ट की गई है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर 470 फ्लाइट्स में देरी हुई और एयरपोर्ट पर अभी भी विजिबिलिटी कम हैई। हालांकि, किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट नहीं किया गया। इस बीच दिल्ली से संचालित होने वाली दूरगामी 95 ट्रेनों को कैंसिल यानी रद्द कर दिया गया। उसके पीछे भी घने कोहरे और अन्य वजहों को गिनाया गया है।

रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस 4 घंटे से अधिक, विक्रमशिला 3 घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई।

इसी तरह महाकौशल, गोमती, अमृतभारत, हावड़ा राजधानी, सियालदाह राजधानी, वंदे भारत, कैफियात, मगध, कानपुर शताब्दी, भी देरी से चली। उत्तर भारत में चलने वाली ट्रेन के साथ ही दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली लंबी दूरी की ट्रेन भी कोहरे की गिरफ्त में आ रही है। इनमें कर्नाटक एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक मध्यम से घना कोहरे के साथ ही शीतलहर के लिए किया सतर्क

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार सुबह जारी अपने बुलेटिन में स्पष्ट किया कि तत्काल कोहरे औ्रर शीतलहर से मुक्ति नहीं मिलने वाली। अभी मध्यम से घना कोहरे के साथ ही शीतलहर की डबल डोज वाली स्थिति से साबका पड़ता रहेगा। 7 जनवरी के बाद स्थिति में तनिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6 जनवरी को घने बादल छाएंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।

इसके बाद एक बार फिर राजधानी में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। 7 से 9 जनवरी के बीच तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में शनिवार को घने कोहरे लिए किया अलर्ट जारी, शीतलहर का रहेगा प्रकोप

भारतीय मौसम विभाग के विश्लेषण के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है। यहां शीत लहर चलने के साथ-साथ देर रात और सुबह घना कोहरा छा जाने की संभावना है।

विभाग की ओर शनिवार को जारी बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार से सटे बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

इसी तरह पश्चिमी यूपी में इटावा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, महामायानगर, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ शामिल हैं। बीते 24 घंटे में यूपी के कुशीनगर के एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...