Advertisment

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, 13 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

रांची: झारखंड में इस समय कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं और सुबह के गहरे कोहरे ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।

सर्दी के चलते राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। रांची सहित राज्य के नौ जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को 13 जनवरी तक छुट्टी दे दी गई है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने इस आदेश की घोषणा की है। वहीं, नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी, और इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे।

शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा इलाका कांके रहा, जहां पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 3 डिग्री तक पहुंच गया। नामकुम का तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रांची में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है क्योंकि बादल छाए रहेंगे, जिससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि सात जनवरी से बादल छंटने के बाद आसमान साफ होगा और तापमान में फिर गिरावट आएगी। आठ जनवरी को रांची का तापमान फिर आठ डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।

सर्दी और कोहरे की इस कड़ी मार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। लोग खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...