मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपियों की पेशी, जेल में बंद आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जनवरी तक बढ़ी

रांची: पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में शनिवार को बड़गांई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाला मामले की सुनवाई हुई। मामले में चार्जशीटेड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपियों ने अदालत में हाजिरी दी। जेल में बंद आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई, जबकि जमानत पर चल रहे आरोपियों की ओर से स्वयं आरोपी या उनके वकीलों ने कोर्ट में हाजिरी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो फिलहाल जमानत पर हैं, की ओर से उनके वकील ने अदालत में उपस्थिति दर्ज कराई। पेशी के बाद अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गांई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत 18 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है।

यह मामला झारखंड के बहुचर्चित जमीन घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कई प्रभावशाली व्यक्तियों और अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है। मामले की अगली सुनवाई में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...