जमीन माफिया कमलेश कुमार के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन माफिया कमलेश कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली है। कमलेश कुमार को 26 जुलाई को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद 14 दिनों तक रिमांड पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में यह सामने आया कि उसने कांके सीओ जय कुमार राम को निर्देशित कर एनआईसी में जमीन के 20 रेकॉर्ड में छेड़छाड़ करवाई।

इसके बाद ईडी ने कांके सीओ ऑफिस में छापेमारी की, जहां से काफी संख्या में रेकॉर्ड जब्त किए गए। ईडी का मानना है कि कमलेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रांची में सबसे बड़ा जमीन घोटाला किया है। 26 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी के 60 दिन पूरे होने पर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

 

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...