मुजफफरपुर के बैरिया Bus Stand का बदलेगा नाम, जाम से मुक्ति के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा

मुजफ्फरपुर: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में करीब 451.40 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कुल 76 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और लोगों की मांग पर कई घोषणाएं भी की।

सीएम ने कहा कि लोगों से हमें जानकारी मिली है कि मुजफ्फ्फरपुर शहर में जाम की बहुत समस्या है। इसके लिए मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा, ताकि सीतामढ़ी, दरभंगा एवं नए राष्ट्रीय उच्च पथ 527 सी की ओर जाने में समय की बचत होगी। रामदयालु चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए गोबरसही एवं रामदयालु नगर में रेलवे क्रासिंग पर आरओ बी का शीघ्र निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही मधौल रामदयालु पथ का चौड़ीकरण कराया जायेगा साथ ही सबहा चौक से मरीचा तक पथ का निर्माण कराया जायेगा।

चांदनी चौक से बखरी रोड बायपास सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जायेगा। चांदनी चौक से भगवानपुर चौक तक पुल सहित सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में कई सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। चंदवारा पुल के पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा। गायघाट प्रखंड के भटगामा से मधुरपट्टी घाट पर पुल का निर्माण कराया जायेगा।

औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत अंतर्गत तकिया टोला एवं मथुरापुर पंचायत के सुन्दरखौली में तीन पुलों का निर्माण कराया जायेगा। बंदरा प्रखंड के बडगांव से शंकरपुर तक पथ का निर्माण कराया जायेगा इसके अलावे मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड का नाम अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने मुजफ्फरपुर को दी 451.40 लाख की सौगात, कहा…

Bus Stand Bus Stand Bus Stand Bus Stand

Bus Stand

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...