यूपी के शाहजहांपुर में होटल व्यवसायी प्रभात रंजन पांडेय के निधन से शोक की लहर

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में होटल व्यवसायी प्रभात रंजन पांडेय के निधन से शोक की लहर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में प्रमख होटल व्यवसायी और समाजसेवी प्रभात रंजन पांडेय के निधन से शोक का माहौल है। वह बीते कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे।

हाल ही वह डबल निमोनिया से ग्रसित हुए और करीब एक पखवाड़े तक एक निजी अस्पताल में उनका उपचार हुआ। बीते शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य लाभ के क्रम में उनके अचानक निधन से शाहजहांपुर समेत बरेली मंडल के सियासी जगत से लेकर कारोबारी जगत और समाजसेवी संगठनों और युवा संगठनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

खन्नौत नदी किनारे लाल पुल स्थित मोक्षधाम पर हुआ अंतिम संस्कार

शाहजहांपुर में खन्नौत नदी के किनारे लाल पुल के निकट स्थित मोक्षधाम पर स्व. प्रभात रंज पांडेय के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की गई। इकलौते पुत्र देवाशीष पांडेय ने चिता को मुखाग्नि दी। दिवंगत प्रभात रंजन पांडेय मूल रूप से शाहजहांपुर से सटे फर्रुखाबाद जिले के खड़ियाई मोहल्ला के निवासी थे।

शाहजहांपुर में ही उन्होंने अपना करियर शुरू किया। होटल व्यवसाय में बरेली मंडल में अपनी अलग छाप बनाने के साथ ही सियासी गलियारे में अच्छा रसूख कायम किया लेकिन कभी किसी दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं बने।

3 साल पहले फर्रुखाबाद में स्व. प्रभात रंजन के अनुज की हुई थी हत्या…

बताया जा रहा है कि करीब 3 साल पहले फर्रुखाबाद में दिवंगत प्रभात रंजन पांडेय के छोटे भाई राजू पांडेय की हत्या कर दी गई थी। परिवार की किसी से शत्रुता न रहने पर भी हत्या को लेकर दिवंगत प्रभात रंजन पांडेय काफी व्यथित थे।

वह अपने पीछे अनुज गोपाल पांडेय उर्फ आलोक रंजन पांडेय, पत्नी पूनम पांडेय, पुत्र देवाशीष पांडेय, बहन किरण द्विवेदी और भांजे आशुतोष द्विवेदी का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल गोपाल पांडेय उर्फ आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 11 जनवरी को दसवां श्राद्ध कर्म और 13 जनवरी को त्रयोदशाह कर्म किया जाएगा।

स्व. प्रभात रंजन पांडेय
स्व. प्रभात रंजन पांडेय

स्व. प्रभात रंजन पांडेय के निधन पर राजनेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना, बंधाया ढांढ़स

सभी राजनीतिक दलों के कद्दावर शख्सियतों ने शाहजहांपुर के टाउन हाल रोड स्ठित होटल महाकाली के प्रबंध निदेशक रहे स्व. प्रभात रंजन पांडेय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवारीजनों को इस दुख से उबरने की हिम्मत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्म्यानंद सरस्वती, यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अरुण सागर शामिल हैं।

सांसद अरुण सागर के साथ भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह (ददरौल) और हरि प्रकाश वर्मा (जलालाबाद), मेयर अर्चना वर्मा और उनके पति राजेश वर्मा, सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा के शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने स्व. प्रभात पांडेय के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया एवं संवेदना प्रकट की।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...