Yoga : यूपी के शाहजहांपुर में सामूहिक योग साधना के साथ मनाया गया प्रेरणा दिवस

शाहजहांपुर : Yoga यूपी के शाहजहांपुर में सामूहिक योग साधना के साथ मनाया गया प्रेरणा दिवस। यूपी के शाहजहांपुर में योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई द्वारा योग विज्ञान संस्थान के संस्थापक ॠषिराम शर्मा के निर्वाण दिवस पर दिव्यात्मा को नमन कर सामूहिक योग साधना के साथ प्रेरणा दिवस का आयोजन किया। रविवार प्रातः आर्य महिला डिग्री कालेज के योग साधना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में साधकों ने जीवन जीने का कला और समग्रता के विज्ञान “योग” को निःस्वार्थ भाव से निःशुल्क जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रणव मंत्र ओम् के समवेत स्वरों में उच्चारण और गायत्री मंत्र के जाप और संस्थान के संस्थापक ॠषिराम शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व सभी साधकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला प्रधान डा.अवधेश मणि त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उप प्रधान ज्ञानेश चन्द्र मिश्र, महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, नरेश चन्द्र त्यागी, आलोक दूबे, ललित मोहन ने संस्थापक के जीवन परिचय, संस्थान के उद्देश्य और योग की महत्वा पर विचार व्यक्त किए। केन्द्र प्रमुख राजेश दीक्षित, सौरभ गोयल, विपिन रस्तोगी, अनामिका अवस्थी, अर्चना दीक्षित, तराना जमाल, डा.सारिका अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, तेजवीर गुप्ता, सरोज कश्यप ने आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

आर्य महिला डिग्री कालेज की छात्राओं (खुशी गोटिया, स्नेहिल चन्द्र, अंजलि वर्मा, ज्योत्ना वर्मा, श्रद्धांजलि सिंह, शीतल गुप्ता और साक्षी) ने संस्थान का प्रेरणा गीत ‘औरों के हित जो जीता है, औरों के हित जो मरता है/ उसका हर आंसू रामायण, प्रत्येक कर्म ही गीता है’ की संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। शालू यादव ने “मै हूँ माटी का दिया, काली रात का पिया ” गीत प्रस्तुत किया। समापन प्रार्थना, शान्ति पाठ और प्रसाद वितरण से किया गया। इस अवसर पर रेनू सक्सेना, गीता पांडे, अर्चना जौहरी, राजवीर सिंह यादव, मिथिलेश त्यागी, संध्या गुप्ता, राजेश कुमार, बृजेश सक्सेना, ऊषा कश्यप, मधु सक्सेना, सतवन्त कौर, सुनीता सिंह, राजकुमारी, जवाहर लाल, स्वतंत्र कुमार, सुनीता सूरी, प्रमोद पाण्डेय एड., राकेश मिश्रा एड., अनीता शुक्ला, आशाराम वर्मा, अनामिका मिश्रा आदि साधक उपस्थित थे।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...