Advertisment

शिक्षक तमीजूद्दीन के निलंबन के विरोध में भभुआ प्रखंड कार्यालय पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

कैमूरः कटिहार के शिक्षक तमीजूद्दीन के निलंबन के विरोध में भभुआ प्रखंड कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन दिया। शिक्षकों ने राह चलते लोगों के बीच मध्याह्न भोजन के बोरे की बिक्री कर अपने विरोध का प्रदर्शन किया। जबकि कई लोगों ने बोरा खरीदने के बाद फटा होने के कारण उसे वापस करा दिया।

शिक्षकों ने बताया कि सरकार मध्याह्न भोजन का बोरा बेच ₹10 प्रति बोरा के हिसाब से जमा करने को कह रही है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाये या बोरा बेचे।  शिक्षक तमीजूद्दीन ने इसका विरोध किया तो उसे निलंबित कर दिया गया। जब तक निलंबन वापस नहीं होगा प्रदर्शन जारी रहेगा। 16 अगस्त को प्रदर्शन और भी व्यापक होगा।

वहीं बोरा खरीदने वाले ग्रामीणों ने बताया कि बोरा काफी पुराना और फटा है, किसी काम का नहीं है। हम लोगों ने बोरा अच्छा समझकर खरीदा था, लेकिन जब बोरा फटा देखा तो वापस कर पैसा ले लिया।

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...