नेपाल में आए भूकंप से बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली की डोली धरती

डिजिटल डेस्क : नेपाल में आए भूकंप से बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली की डोली धरती। नेपाल में मंगलवार की सुबह आए तीव्र भूकंप से भारत के कई हिस्सों में धरती डोल गई। इससे सुबह-सुबह सो रहे लोग अनजाने भय के चलते उठकर घरों के बाहर भागे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेपाल के समय के हिसाब से मंगलवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप आया। भूकंप के झटके काठमांडू के साथ-साथ धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई आसपास के जिलों में महसूस किए गए। इसका असर भारत में बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली – एनसीआर तक दिखा।

बिहार के अलावा नेपाल में आए भूकंप से 10 सेकेंड डोली धरती

मंगलवार की सुबहउत्तर प्रदेश में तेज भूकंप के झटकों से कई लोगों की आंख खुली। करीब 10 सेकेंड से अधिक समय तक धरती हिली दिखी। इससे लोगों में घबराहट की स्थिति देखी और तनिक अफरातफरी भी रही। कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटकों ने मुश्किलों से भर दिया। घरों को हिलता देख बाहर निकले लोगों को ठंडी हवाओं और कोहरे का सामना करना पड़ा।

लखनऊ से गोरखपुर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर से भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के झटकों के कारण सुबह से ही कई इलाकों में लोग परेशान हो गए। लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नोएडा और गाजियाबाद तक भूकंप का असर दिखा। सुबह 6:38 बजे करीब 10 सेकेंड से अधिक समय तक धरती हिलती हुई महसूस की गई। घरों में लगे पंखे और किचन के सामान के हिलने से लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। इसके बाद लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा।
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा।

बिहार में पटना से सीतामढ़ी और गोपालगंज तक कांपी धरती तो बना दहशत का माहौल

बिहार में मंगलवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप 7.01 तीव्रता का बताई गई है। बिहार की राजधानी पटना में सुबह करीब 6:32 बजे से झटके लगने शुरू हुए। पहले हल्के झटके लगे। उसके बाद तेजी से धरती हिली। सुबह में नींद में सोए लोग भूकंप के झटकों की वजह से जग गए। अचानक सोसायटी में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल कर खुले में पहुंच गए।

सुबह-सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम गए। पटना, गोपालगंज, भागलपुर और आसपास के इलाकों में यह झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज में सुबह 6:32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका कई सेकंड तक चला। लोग जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी। इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

लोग नींद में सोए थे। कुछ लोग जगे हुए थे। लेकिन अचानक धरती कांपने लगी। धरती कांपने की वजह से लोगों की बेड हिलने लगे घर में लगे पंखे भी हिलने लगे। इससे लोगों की नींद टूट गई। लोग हड़बड़ी का घरों से बाहर निकले तो एक दूसरे से जब लोगों ने पूछा उन्हें भी उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किया।

भूकंप के बाद चिंतित मुद्रा में लोग घरों के बाहर निकले।
भूकंप के बाद चिंतित मुद्रा में लोग घरों के बाहर निकले।

नेपाल में गोकर्णेश्वर से 3 किलोमीटर दूर था मंगलवार को आए तेज भूकंप का केंद्र

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में गोकर्णेश्वर से 3 किलोमीटर दूर था। नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में तिब्बत में भूकंप आने की जानकारी सामने आ रही है। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 7.1 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। भूकंप नेटवर्क ऐप के उपयोगकर्ताओं द्वारा भूकंप की सूचना दी गई।

गोकर्णेशवर में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता 7.01 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 7.01 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा होने से कई इलाकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

भूकंप का समय सुबह का होने की वजह से लोग घरों में ही थे। लोगों ने तेज झटके महसूस किए तो घरों से बाहर भागे। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए कुछ इलाकों में नुकसान की आशंका है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img