Commercial Advertisment

CM Yogi ने महाकुंभ के लिए यूपी के स्वास्थ्य-तंत्र को किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क : CM Yogi ने महाकुंभ के लिए यूपी के स्वास्थ्य-तंत्र को किया अलर्ट। CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी में कड़ाके की सर्दी वाले मौसम में महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट किया।

CM Yogi ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सकों, अधिकारियों और स्टाफ को पूरी तत्परता से अलर्ट मोड में  निरंतर सक्रिय रहने को कहा ताकि महाकुंभ मेंला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की किसी भी स्तर पर किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा ना हो। CM Yogi ने पूरे महाकुंभ 2025 की विशेष ड्यूटी पर तैनात टीम पूरे सेवा और समर्पण भाव से श्रद्धालुओं की देखभाल में  निरंतर जुटे रहने को प्रेरित किया।

तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं पर CM Yogi  का फोकस

महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘सभी सेक्टरों में इलाज के पुख्ता इंतजाम हों। एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहे। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी समस्या हो अथवा कोई अन्य गंभीर बीमारी, सभी को समुचित चिकित्सकीय सहायता मिलनी चाहिए।

…बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे और लोगों का हाल-चाल लें।  जरूरत हो तो उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने ठंड के मौसम में पूरे यूपी में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

इसी क्रम में चालू ठंड के मौसम में घने कोहरे और कड़ाके की पड़ रही सर्दी के साथ बह रही शीतलहरी वाली बयार में आमजन की स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर यूपी के स्वास्थ्य तंत्र को चौकस रहने का CM Yogi आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश दिया।

CM Yogi  ने कहा कि – ‘प्रदेश के सभी जनपदों में इस मामले में पूरी सतर्कता और तत्परता से सभी संबंधित विभागीय अधिकारी और स्टाफ जुटें ताकि जाड़े के मौसम में बचाव के बुनियादी सुविधाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित ना रहे। इसके लिए आश्रय स्थलों – शिविरों के अलावा सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था रखी जाए’। 

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi का निर्देश – शीतलहरी में बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतें

CM Yogi आदित्यनाथ ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में CM Yogi ने कहा कि – ‘पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाले है।

सीएम योगी
सीएम योगी

…सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी संभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। … सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। आम आदमी को परेशान न होना पड़े’।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में गया के प्रतिभागियों ने लिया...

गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित एकता नगर...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...