CM Yogi ने महाकुंभ के बाद यूपी के सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाकर किया 16 हजार रुपये

प्रयागराज : CM Yogi ने महाकुंभ के बाद यूपी के सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाकर किया 16 हजार रुपये। महाकुंभ के महाशिवरात्रि पर हुए समापन के बाद गुरूवार को महाकुंभ मेला स्थल पहुंच संगम पूजन करने के बाद जब CM Yogi आदित्यनाथ ने संगम तट की सफाई स्वच्छताकर्मियों के साथ मिलकर शुरू की तो कोई नहीं भांप पाया कि CM Yogi सफाईकर्मियों को कोई सौगात देने वाले हैं।

लेकिन CM Yogi ने चौंकाने वाले अंदाज में घोषणा की तो मौजूद सफाईकर्मी से लेकर संविदाकर्मी तक मारे खुशी के उछल पड़े।

CM Yogi ने महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित करने के दौरान अपने अंदाज में संबोधन देने के क्रम में एक के बाद एक कई घोषणाएं एकमुश्त सफाईकर्मियों के लिए कर दीं।

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…स्वच्छता कर्मियों को पहले 8,9,10 से 11 हजार रुपये  प्रतिमाह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा।

…इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।’

महाकुंभ के सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस

महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए मंच से ही  ऐलान किया कि –‘…जो भी स्वच्छताकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी महाकुंभ के महाआयोजन में सहभागी बने, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।’

CM Yogi ने कहा कि – ‘महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा महाकुंभ में कार्यरत सभी कर्मियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

महाकुंभ में घोषणाएं करते सीएम योगी
महाकुंभ में घोषणाएं करते सीएम योगी

…अप्रैल में कारपोरेशन (निगम) गठित होगा। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भी भेजे जाएंगे। हमारी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है।

…हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि अप्रैल से सफाई कर्मचारियों को 16,000 रुपये का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा…।

अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीधे बैंक हस्तांतरण दिया जाएगा और उन सभी को स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतर कल्याण और सहायता सुनिश्चित होगी।’

महाकुंभ में सफाईकर्मी को सम्मानित करते सीएम योगी
महाकुंभ में सफाईकर्मी को सम्मानित करते सीएम योगी

संगम-आरती कर सफाईकर्मियों संग CM ने किया भोजन

संगम तट पर इससे पहले CM Yogiआदित्यनाथ ने गंगा की आरती की। इसके बाद विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया।

महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया।

CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में काम कर रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया।

CM Yogi ने इस मौके पर कहा कि हर किसी के सहयोग से यह महाकुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

महाकुंभ के सफाईकर्मियों संग आज सहभोज में पंगत में भोजन ग्रहण करते सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और मुख्य सचिव।
महाकुंभ के सफाईकर्मियों संग आज सहभोज में पंगत में भोजन ग्रहण करते सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और मुख्य सचिव।

सफाईकर्मियों से बोले CM – आप संग सहभोज कर अभिभूत है कैबिनेट

CM Yogi ने अपने संबोधन में भावपूर्ण लहजे में कहा कि – ‘बीते 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच है।

…इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। हमारी सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेलफेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे।

…टीम भावना के साथ जब कोई कार्य होता है तो उसके परिणाम ऐसे ही होते हैं। जैसा प्रयागराज महाकुंभ में आज हमको देखने को मिल रहे हैं। आज आप सबने साबित कर दिया कि अगर थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो और सही सपोर्ट मिले तो परिणाम कुछ भी लाया जा सकता है।

…सभी स्वच्छताकर्मियों से अपील है कि स्वच्छता कार्यक्रम को अब नए सिरे से प्रस्तुत करना है। स्वच्छता का विशेष अभियान चलाना होगा। आज हमने इसकी शुरुआत की है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी भी इस अभियान में जुटें।

…मां गंगा के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित होनी चाहिए। …आपको सम्मानित करते हुए और आपके साथ सहभोज में हिस्सा बनते हुए हमारा कैबिनेट (मंत्रिमंडल) अभिभूत है।’

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...