फास्ट फूड्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र गड़हनी बाजार स्थित गोकुल स्वीट्स एंड फास्ट फूड्स दुकान मे मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखें वाटर कुलर, डीप फ्रीजर, इनवर्टर, एलइडी और टीवी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम फौरन वहां पहुंची और आग बुझाने लगी। लगभग ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम एवं स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इधर, व्यावसायिक संघ के गड़हनी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने बताया कि सरकारी विफल के कारण दो घंटे तक आज इसी तरह दुकान में लगता रहा। सूचना देने के बावजूद भी स्थानीय थाना एवं फायर ब्रिगेड की टीम दो घंटे बाद यहां पहुंची। जिसके कारण दुकान में रखें सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं।

यह भी पढ़े : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Re NEET UG 2026 Answer Key जारी, 28 जून तक दर्ज...

NTA ने Re NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 28 जून रात 11:50 बजे तक 200 रुपये शुल्क के...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 3 जुलाई तक...

झारखंड में 3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। रांची में 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना। वज्रपात से चार...

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...