चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शहीद पीर अली मार्ग लोजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की ओर से किया गया।

मुख्यमंत्री को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।

CM Chirag 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ सांसद, मंत्री व कई विधायक रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

CM Chirag 2 22Scope News

CM Chirag 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...