बिहार राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन को बड़ा झटका, पांचों सीटें जीती NDA

पटना : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च को अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह नौ बजे से जारी है और चार बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच बजे के बाद नतीजे आ जाएंगे।

NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, दूसरी वरीयता में सबसे ज्यादा शिवेश कुमार को वोट मिला

राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पांचों उम्मीदवारों की जीत हुई है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार (JDU), राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP), राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (RLM), केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU) और शिवेश कुमार (BJP) की जीत हुई है। सबसे ज्यादा शिवेश कुमार को वोट मिला है।

NDA MLA 1 22Scope News

राज्यसभा चुनाव : वोटिंग के दौरान प्रथम वरीयता

नीतीश कुमार (JDU) – 44

नितिन नवीन (BJP) – 44

रामनाथ ठाकुर (JDU) – 42

उपेंद्र कुशवाहा (RLM) – 42

शिवेंद्र कुमार (BJP) – 30

एडी सिंह (RJD) – 37

शिवेंद्र कुमार को द्वितीय वरीयता सबसे ज्यादा वोट मिले

बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे

आपको बता दें कि जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल थी। बिहार की पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और राजद के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर थी। ओडिशा में भी चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार थे। वहीं हरियाणा में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे।

महागठबंधन को बड़ा झटका, पांचों सीट जीती NDA

बिहार में पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की चार सीट पहले से ही जीत मानी जा रही थी लेकिन पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच आज वोटिंग हुई। इस बीच महागठबंधन की तरफ से चार विधायक आज वोट डालने ही विधानसभा नहीं पहुंचे। इसी तरह पांचवें उम्मीदवार के लिए एनडीए की तरफ से 38 वोट मिले जबकि महागठबंधन की तरफ से 37 वोट पड़े। इस तरह एनडीए ने पांचवीं सीट पर भी जीत दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की पांचों सीटों पर जीत लगभग तय

अमित झा की रिपोर्ट

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...