Scrap नीलामी के लिए मांगा था 90 हजार, घूस की पहली क़िस्त लेते ही हो गया कांड…

पटना: राजधानी पटना में निगरानी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के स्टोर कीपर को तीस हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम से मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के स्क्रैप की नीलामी के लिए स्टोर कीपर ने प्रमोद कुमार और अखिलेश कुमार नामक दो व्यक्ति से 90 हजार रूपये की मांग की थी। स्टोर कीपर के मांग पर लोगों ने निगरानी विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी।

स्टोर कीपर को घूस की राशि की पहली क़िस्त लेते हुए रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। स्टोर कीपर की गिरफ्तारी के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की टीम के चंगुल से बचने के लिए स्टोर कीपर ने कई चाल चले लेकिन उनकी एक न चली और अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वर्ष के शुरुआत के साथ ही निगरानी विभाग की कार्रवाई से बिजली विभाग समेत राजधानी पटना में स्थित लगभग सभी विभागों में हड़कंप मच गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बच्चे ने Cigarette ला कर नहीं दिया तो बदमाश ने मार दी गोली

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scrap Scrap Scrap

Scrap

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...