लोकसभा के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं राहुल

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं और एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी यहां संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस सभा को सफल बनाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एसके मेमोरियल हॉल में इस सभा का आयोजन किए जाने की संभावना है। राहुल गांधी के कार्यक्रम में कई बड़े सामाजिक संगठनों के सदस्य और कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार बिहार आने वाले हैं।

बिहार कांग्रेस मुख्यालय में भी जाएंगे राहुल

राहुल गांधी सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के पटना दौरे की ज्यादा जानकारी नहीं आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 10 जनवरी को इस संबंध में बैठक होगी। इसमें राहुल गांधी की सभा के स्थान का चुना जाएगा।

यह भी पढ़े : खरमास के बाद Bihar में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img