अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग का तांडव, लाखों लोग बेघर

डिजिटल डेस्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग का तांडव, लाखों लोग बेघर। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग अब और विकराल हो गई है। इस आग के कारण 2 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। एक लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जा चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भीषण आग के कारण पेरिस हिल्टन समेत कई स्टार्स के बंगले जलकर खाक हो गए हैं। इस भयंकर आग के कारण 3 दिन में अब तक 28 हजार एकड़ इलाका जलकर खाक हो गया है और 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

हॉलीवुड तक पहुंची लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग अब और विकराल होने के क्रम में हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। आग की वजह से हॉलीवुड हिल्स पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान हॉलीवुड बोर्ड के जलने का खतरा भी मंडरा रहा है। तेज हवाओं की वजह से आग ने फायरनाडो यानी फायर और टारनेडो का रूप ले लिया है।

जिस तरह टोरनेडो में हवा का गुबार बनता है ठीक उसी तरह आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं। हॉलीवुड हिल्स पर दुनिया की कई बड़ी प्रोडक्शन हाउस के स्टूडियोज आग के आगोश में आ गए हैं। इनमें कई हॉलीवुड स्टार्स के आशियाना भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि 5 इलाकों में फैली ये आग विकराल बनी हुई है। कुछ इलाकों में आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा चुका है। फायरफाइटर लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

कैलिफोर्निया में आग का तांडव।
कैलिफोर्निया में आग का तांडव।

लॉस एंजिल्स की आग के दौरान लूट की भी हो रही घटनाएं, सैंटा मोनिका शहर में लगा कर्फ्यू

इस आपदा के समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वह आपदा में सबकुछ गंवाने वालों के लिए अलग से नई आफत बने हुए हैं और उनपर अलग से कयामत ढा रहे हैं। अधिकारियों ने इसकी तस्दीकी करते हुए बताया कि  लॉस एंजिल्स की आग के दौरान लूट की भी घटनाएं सामने आई हैं। सैंटा मोनिका शहर में कर्फ्यू लगाया गया है। एंजल्स नेशनल फॉरेस्ट को 6 दिन तक बंद कर दिया गया है।

कैलिफोर्निया में भीषण आग 1 1 22Scope News

बताया जा रहा है कि  करीब 20 हज़ार एकड़ में फैली इस आग के कारण 60,000 इमारतों पर खतरा बना हुआ है। इस आग से क़रीब 57 अरब डॉलर का नुकसान होने की संभावना है। कैलिफोर्निया में आग से तबाही की वजह से 1 लाख से भी ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं या यूं कहें कि आग के तांडव में खुद को बचाने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग अपने-अपने घरों छोड़कर चले गए हैं।

कैलिफोर्निया में भीषण आग का मंजर
कैलिफोर्निया में भीषण आग का मंजर

कैलिफोर्निया की आग में फंसीं अभिनेत्री नोरा फतेही का हुआ रेस्क्यू…

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में लगी आग के बीच अभिनेत्री नोरा फतेही भी फंस गई थीं।  नोरा फतेही ने  इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि आखिर वो किस तरह कैलिफोर्निया की आग में फंस गई थीं और कैसे उनका रेस्क्यू किया गया। नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी भयानक आग कभी नहीं देखी।

अभिनेत्री नोरा फतेही
अभिनेत्री नोरा फतेही

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी है। करीब 28 हजार एकड़ का इलाका पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। सनसेट इलाके की आग पर काबू पा लिया गया है। 4 लाख घरों में बिजली संकट पड़ा है।  इससे पहले गुरूवार सुबह तक लॉस एंजेलिस काउंटी में कम से कम 15 लाख लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति रूकी हुई थी। फायर बटालियन प्रमुख का कहना है कि तेज़ हवाओं के कारण कर्मचारी आग पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।

कैलिफोर्निया में भीषण आग का मंजर
कैलिफोर्निया में भीषण आग का मंजर

सबसे ज्यादा पेसिफिक पैलिसेड्स में भीषण तबाही मचाई है। वहां हर मिनट 5 फुटबॉल मैदान के बराबर जमीन खाक हो रही है। बता दें कि अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र काउंटी है। इस आग का असर नासा पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके कारण कई कामों में देरी होगी, जिन पर लंबे समय से काम चल रहा था। कैलिफोर्निया की आग के कारण पैलिसेड्स के 3 स्कूलों को अपनी चपेट में लिया। इसके कारण कुछ स्कूल जल गए तो कुछ बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्हें ठीक करने में मोटा खर्च होने वाला है।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...