Breaking : बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद बोले रघुवर दास-गवर्नर लाड साहब नहीं होते, वे जनता के सेवक होते हैं…

Breaking

Ranchi : बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुवर दास ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रघुवर दास ने कहा कि 1980 के बाद मेरे जीवन का बहुत ही सुखद दिन है, जब 23 अक्टूबर 2023 को संवैधानिक पद की घोषणा होने के बाद शपथ लेने के पहले त्यागपत्र देने गया तो वह छन मेरे लिए बहुत ही भावुक था।

आगे उन्होंने कहा कि अनुशासन ही हमारी पार्टी की पहचान है। 1980 के बाद पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी मिली उसे हमने निभाने का काम किया। गवर्नर लाड साहब नहीं होते हैं, गवर्नर जनता का सेवक होते हैं, इस मिथक को हमने तोड़ा। मेरे जीवन का लक्ष्य है जनता के हित के लिए संघर्ष करना। पार्टी ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री का सम्मान दिया।

हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है

u8 min 22Scope News

मैं काफी खुश हूं मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता रहा हूं। पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी दी उसे मैने बखूबी निभाई है। झारखंड के अस्मिता पर चारों तरफ से हमला हो रहा है। हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र में सिर्फ सरकार बनाना नहीं है लोकतंत्र का दूसरा मतलब है जागरण, एक कार्यकर्ता के तौर पर लोगों को जगाना।

आगे उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में घुषपैठ, धर्मांतरण हो रहे हैं जो कि राज्य के कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। आज संथाल परगना में PFI के सक्रियता बढ़ गई है। यह जो वोट बैंक की राजनीति है यह गलत है। धर्म संस्कृति को नष्ट करने वाले के खिलाफ राज्य सरकार कारवाई करे।

Breaking : मैं पार्टी का अंबेसडर बन कर काम करूँगा

जनता ने सत्ता का अधिकार जैसे उन्हें दिया तो विपक्ष की भूमिका निभाने का अधिकार हमें भी है। अगर 6 महीने में सरकार के द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम मानेंगे की जनादेश का अपमान हुआ है। अब मैं पार्टी का अंबेसडर बन कर काम करूँगा। जनता के हित में कार्य करूँगा और सड़क से सदन तक सरकार को उनके वादे याद दिलाऊंगा।

आगे उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होते रहती है कोई नई बात नहीं है। एक जमाने में हम 2 सीट पर थे लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सबके सामने है। पार्टी ने मूल्यांकन कर लिया है। 2024 खत्म हो चुका है 2025 में नई शुरुआत करेंगे। 2025 में एक सशक्त भाजपा सबके सामने निखरकर आएगी। We will come back soon। भाजपा कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img