Commercial Advertisment

Breaking : “We Will Come Back Soon” बीजेपी की सदस्यता लेते ही बोले रघुवर दास…

Breaking 

Ranchi : आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा बनायी गई भूमि पर अपनी पुरानी भूमि पर लौटकर ऐसा लग रहा जैसे अपनी मां के आंचल तले वापस आया हूं। एक राज्यपाल होना गरिमा की बात है पर संगठन का दास होना गर्व की बात होती है।

Breaking : रघुवर दास ने ली बीजेपी की सदस्यता, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी...
Breaking : रघुवर दास ने ली बीजेपी की सदस्यता, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

Breaking : एक सेवक बनकर जनता की सेवा के लिए आया हूं

पीएम मोदी जिस तरह से देश की सेवा कर रहे हैं वैसे ही मैं भी एक सेवक बनकर आपकी और जनता की सेवा करने आया हूं। 2025 का सूर्य महाकुंभ के साथ आया है। 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक से एक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जमीन से लेकर बूथ स्तर पर मेहनत की पर आशा के अनुरुप सफलता हाथ नहीं लगी पर हमें निराश होना नहीं है।

Breaking : एक सेवक बनकर जनता की सेवा के लिए आया हूं
Breaking : एक सेवक बनकर जनता की सेवा के लिए आया हूं

मैने ऐसा दिन भी देखा ता जब हमारे दो सांसद थे तब विपक्षी हमारी मजाक उड़ाते थे। लेकिन बीजेपी के लाखो कार्यकर्ताओं और पार्टी की विचारधारा के दम पर आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में जाने जाते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी। हमें निराश होने की जरुरत नहीं है। हमे लड़ना है और फिर से विजय प्राप्त करना है “We Will Come Back Soon”।

1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं

10 जनवरी का दिन मेरे लिए भाग्यशाली दिन है। आज 1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं। जैसा कि आप सभी को पता है कि 26 अक्टूबर 2023 को राज्यपाल बनने से पूर्व पार्टी की इस्तीफा सौंपा था। उस पार्टी की सदस्यता छोड़ने में काफी दुख हुआ पर आज दूसरी बार शपथ लेने के बाद उतनी ही खुशी हो रही है। झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

चत7ह8ग min 22Scope News

बीजेपी का जन्म सिर्फ सत्ता प्राप्ता करने के उद्देश्य से नहीं हुआ है। सत्ता हमारे लिए सेवा करने का साधन है। सत्ता हमारे पास रहे या ना रहे हार जीत जीवन का हिस्सा है। जब तक जीवन है चलते रहना है। हार से हतोत्साहित होने की जरुरत नहीं है हमे अभी लंबी चाल चलना है।

Breaking : हम सरकार से टकराना नहीं चाहते हैं पर टकराने से घबराते भी नहीं हैं

झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को जनादेश दिया है। राज्य की जनता ने गठबंधन को राज करने का अधिकार दिया है। हम गठबंधन का सरकार को इतना समय दे जितने में वे अपने वादे पूरे कर सके। यदि वे जनता से किए वादे को पूरा नहीं करते हैं तो सड़क से लेकर सदन तक इस सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे।

राजहित में सहयोग करने के लिये भी तैयार हैं। हम सरकार से टकराना नहीं चाहते हैं पर टकराने से घबराते भी नहीं हैं। झारखंड के हर गली हर मोहल्ले पर जाकर बीजेपी की सदस्यता अभियान चलाएं। हर दिन एक घंटा पार्टी को दें। आगे उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि “जिस पल की मुझे महीनो से आस थी आज उसे आपकी उपस्थिति बनाती है खास, खत्म करके अपनी जिम्मेदारी का प्रवास आज घर आया है आपका दास”।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...