Baghmara: बमबाजी-गोलीबारी मामले में निरीक्षण करने पहुंचे आईजी

Baghmara: धर्माबांध ओपी अंतर्गत बाबुडीह में बमबाजी और गोलीबारी मामले में आज बोकारो रेंज आईजी माइकल राज ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी सुरेंद्र झा, धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सैंकड़ों की संख्या में झारखंड जगुआर के बल भी मौके पर तैनात रहे।

Baghmara: घटनास्थल पर सर्च अभियान

आईजी की निगरानी में घटनास्थल पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। सर्च अभियान में लग्भग आधे दर्जन जिंदा बम और कारतूस बरामद हुआ। साथ ही कई खोखे और बमों के अवशेष भी मिले। कई जगह खून के धब्बे भी देखे गए।

Baghmara: आईजी ने किया निरीक्षण

आईजी ने सीपी चौधरी के स्थानीय कार्यलय को जलाए जाने को लेकर उनके कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही डीएसपी पर हमला वाले स्थल का भी कई दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों से चर्चा की।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि कल हुई घटना को लेकर गहन तफ्तीश की प्रक्रिया के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। घायल डीएसपी पुरषोत्तम सिंह को जानकारी देते हुए कहा कि उनका इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिती में सुधार बताया जा रहा है।

सुरजदेव मांझी की रिपोर्ट

JSSC Assistant Teacher Result: सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट रद्द,...

 सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा 2023 का संशोधित रिजल्ट रद्द कर चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया...

Ranchi Encroachment Drive: हरमू बाइपास में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हाईकोर्ट...

रांची हरमू बाइपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने तत्काल रोक लगा दी है। अतिक्रमणकारियों को 31 दिसंबर तक खुद कब्जा...

Ajmer-Ranchi Special Train: अजमेर से रांची के लिए चलेगी पूजा स्पेशल...

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर...