Baghmara: एसएसपी एचपी जनार्दन पहुंचे मधुबन थाना, झड़प मामले की ली जानकारी

Baghmara: धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन मधुबन थाना पहुंचे। हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी झड़प मामले को लेकर जानकारी ली। साथ ही उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ आशकोठी पहुंचकर फरार जेएमएम नेता कारू यादव के ठिकानें की जांच की। एसएसपी ने कहा कि 30 टीम मामले की जांच कर रही है।

Baghmara: एसएसपी एचपी जनार्दन पहुंचे मधुबन थाना

उन्होंने कहा कि अब तक मामले में 7 एफआईआर दर्ज की गयी है। 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना में जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्त में लेकर स्पीड ट्रायल कर सजा दिलाई जाएगी। आशकोठी अपराधियों का अड्डा बन गया है। अवैध कोयला कारोबार करना, आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने का काम बिहार के गया, जमुई जिला से आकर बसे लोग कर रहे हैं।

मौके पर ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक डीएसपी, मुख्यालय-1 डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...