आज से रिम्स में शुरू होगी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस की जांच, सदर अस्पताल में 30 बेड रिजर्व

रांची: ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) की जांच के लिए किट शुक्रवार को रिम्स के माइक्राबायोलॉजी विभाग पहुंच गई। अब, रिम्स में सैंपल लेने के बाद इसकी जांच की जा सकेगी।

माइक्राबायोलॉजी विभाग के हेड, डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर मशीन से की जाएगी और शुरुआत में 50 किट मंगाए गए हैं।

आवश्यकता के अनुसार अधिक किट मंगाए जाएंगे। डॉ. मनोज ने बताया कि फिलहाल केवल मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की जांच की जाएगी।

पॉजिटिव सैंपल पाए जाने पर, उन्हें पुणे भेजा जाएगा, जहां वेरिएंट की जांच की जाएगी।

जांच के लिए नाक और गर्दन से स्वाब लिया जाएगा और मरीजों को किसी भी प्रकार के डर की आवश्यकता नहीं है।

शनिवार से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सदर अस्पताल में एचएमपीवी वायरस के मरीजों के इलाज के लिए 30 बेड रिजर्व किए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि यदि संक्रमित मरीज मिलते हैं, तो उनका इलाज यहां किया जाएगा।

सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं और सांस की तकलीफ या गंभीर मरीजों के लिए बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से कार्यरत है और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जंबो सिलेंडर तथा छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।

अस्पताल में अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी पर्याप्त संख्या मौजूद है, जो गंभीर मरीजों का इलाज करेंगे।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...