Bokaro Accident : तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत…

Bokaro Accident : बोकारो के जरीडीह थाना अंतर्गत बहादुर पुर के बारू गांव के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात वाहन ने पीछे से  टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान शंकर महतो के रुप में हुई है।

Bokaro Accident : सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती
Bokaro Accident : सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती

ये भी पढ़ें- Bokaro : सात सदस्यसीय टीम ने किया सदर अस्पताल का दौरा…

Bokaro Accident : तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शंकर महतो जैनामोड़ से अपने गांव कसमार के खैराचातर जा रहे थे, इसी क्रम में तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण ऑटो पलट जाने से चालक शंकर महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कांके में बनेगा 200 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रखी आधारशिला…

जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच चालक को सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दी। परिजनो का कहना है कि शंकर महतो की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि जो भी उचित मुआवजा हो मृतक के परिवार को दिया जाय। वही पुलिस अधिकारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img