इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Bokaro: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना राजू पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास श्यामपुर बस्ती के समीप हुई, जहां सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने महिला की इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्करः

मृतका की पहचान पूजा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह कल्याणपुर गांव की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार वह सुबह अपने गांव से चास स्थित किराये के मकान की ओर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूजा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिसः

घटना की सूचना मिलने पर बालीडीह थाना के दरोगा नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बालीडीह पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वाहन तथा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

जानकारी के अनुसार पूजा देवी के पति संजय रजवार मजदूरी का कार्य करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...